|| करवा चौथ आरती ||
|| करवा चौथ आरती ||
ऊँ जय करवा मइया,
माता जय करवा मइया ।
जो व्रत करे तुम्हारा,
पार करो नइया ।।
ऊँ जय करवा मइया।
सब जग की हो माता,
तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत,
जग के सब प्राणी ।।
ऊँ जय करवा मइया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी,
जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे,
दुख सारे हरती ।।
ऊँ जय करवा मइया।
होए सुहागिन नारी,
सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु,
विघ्न सभी नाशे।।
ऊँ जय करवा मइया।
करवा मइया की आरती,
व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन,
सब विधि सुख पावे।।
ऊँ जय करवा मइया।