|| वैभव लक्ष्मी आरती || ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता, भक्तों की हितकारिनी, भक्तों की हितकारिनी, सुख वैभव दाता, ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता । लक्ष्मी माँ का नाम जो लेता, सुख सम्पति पाता, मैया सुख सम्पति पाता, दुःख दरिद्र मिटता, दुःख दरिद्र मिटता, बांछित फल पाता । ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता… लक्ष्मी माता तू जग माता, जग पालक रानी, मैया जग पालक रानी, हाथ जोड़ गुण गाते, हाथ जोड़ गुण गाते, जग के सब प्राणी । ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता… हे माँ तेरी शरण में जो आता, तेरी भक्ति पाता, मैया तेरी भक्ति पाता, माँ तेरी ममता पा के, माँ तेरी ममता पा के, अंत स्वर्ग जाता । ॐ जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।।