होली के टोटके : 1) आर्थिक तंगी दूर करने के टोटके अगर आप बहुत समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आपको एक जटा वाला नारियल लेना चाहिए। नारियल ऐसा हो जिसमें पानी भी हो। इसके साथ ही आपको उस नारियल में 10 के सिक्के को 7 बार कलावे से बांध देना है। अब आप नारियल को दोनों हाथों में लें और फिर उसे होलिका दहन के वक्त अग्नि को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 2) घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के टोटके अगर घर के सदस्यों के मध्य आपसी टकराव है या फिर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े अधिक हो रहे हैं, तो आपको होलिका की राख को एक कागज में लपेट कर घर के किसी कोने में रख देना चाहिए। 3) सुख समृद्धि के लिए टोटके सभी चाहते हैं कि उनके घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश हो। इसके लिए आप होलिका दहन वाले दिन घर की चौखट में चौमुखी दीपक रख दें। 4) नौकरी में प्रमोशन के लिए टोटके अगर आप बहुत समय से नौकरी में प्रमोशन का वेट कर रहे हैं, मगर आपको मिल नहीं रहा है, तो आपको किसी एक शिवलिंग में 21 गोमती चक्र अर्पित करने चाहिए और दूसरे दिन उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी या फिर अपने ऑफिस की वर्क डेस्क के अंदर रख लेना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा। 5) अच्छी सेहत के लिए टोटके अगर आप काफी समय से बीमार हैं या फिर आप चाहते हैं कि आप सेहतमंद बने रहें तो आपको होलिका दहन के दिन श्रीफल लेकर 7 बार उसे अपने ऊपर से एंटी क्लॉक वाइस घुमा कर अग्नि को अर्पित कर देना चाहिए। 6) होली पर व्यापार में लाभ के लिए उपाय होलिका दहन के बाद होलिका का पूजन करें | पूजन करने के पश्चात नारियल, पान और सुपारी जलती होली को भेंट करें | और 11 परिक्रमा करें | परिक्रमा करते समय अपनी कामना की प्रार्थना करना न भूले | इसके बाद होलिका दहन के अगले दिन सुबह होलिका की थोड़ी सी राख लाकर, एक लाल वस्त्र में स्फटिक श्रीयंत्र, चांदी के कुछ सिक्के और राख को बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें | 7) होली पर कर्जा दूर का उपाय जिस जगह होली का दहन हो रहा हो, वहां पर एक अनार की लकड़ी पर उस आदमी का नाम लिखकर उसके ऊपर हरा गुलाल डालकर होलिका में डाल दें | और धन वापस पाने की होलिका माता से प्रार्थना करें | आपका धन अतिशीघ्र वापस मिल जाएगा | 8) होली पर व्यापार में गिरावट रोकने के उपाय आप होली के दिन पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र और एक सिक्का चांदी का काले कपड़े में बांधकर होली की 11 बार परिक्रमा करके 108 बार ‘ऊँ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें | और होली की अग्नि में प्रवाहित कर दें | ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि होने लगेगी | 9) होली पर परिवार के सुख स्वास्थ्य के उपाय होलिका दहन के दिन परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से ऊपर पूरा ऊँचा करके कच्चा सूत नाप कर होली में डालें | होली की विभूति यानि राख घर जरुर लायें | पुरुष इस भस्म को मस्तक पर और महिला अपने गले में लगाएं इससे स्वास्थ्य सुख बना रहेगा | अगर शादी में किसी तरह की बाधा आ रही हो तो होली के दिन सुबह एक पान के पत्ते पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं | अब बिना पलटे घर आ जाएं | अगले दिन भी यही प्रयोग करें | इससे जल्द विवाह के योग बनते हैं 10) होली पर ग्रहों की शांति के उपाय होली की रात उत्तर दिशा में बाजोट पर सफेद कपड़ा बिछाकर उसपर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं | अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें | उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं | ब्रह्मा मुरारी स्त्रीपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधःचगुरुःच शुक्र शनि राहु केतवः सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।। ,मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करें |जाप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे | होली पर ग्रहों की शांति के उपाय होली की रात उत्तर दिशा में बाजोट पर सफेद कपड़ा बिछाकर उसपर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं | अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें | उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं | ब्रह्मा मुरारी स्त्रीपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधःचगुरुःच शुक्र शनि राहु केतवः सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।। ,मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करें |जाप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे | 11) नौकरी प्राप्ति के लिए होली के उपाय होलिका दहन के दिन 8 नींबू लेकर उसे अपने ऊपर से 21 बार उतारे यानि यह क्रिया एंटी क्लोक वाइज करें | इन्हें ले जाकर जलती होली में चढ़ा दें | यह उपाय कर होलिका की 8 परिक्रमा करें और मन ही मन अपनी कामना पूर्ति की प्रार्थना देवी होलिका से करें |